रायसेन में बुजुर्ग से मारपीट कर पिलाया पेशाब, प्रेम विवाह के विवाद में अमानवीय कृत्य

रायसेन: ग्राम पाम अगरिया मारखो में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग बिहारी बंजारे के साथ प्रेम विवाह के विवाद में कथित तौर पर लड़की पक्ष के लोगों ने बेरहमी से मारपीट की और उसे पेशाब पिलाया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने इस घटना का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया।

आरोपी सुबह करीब 4 बजे बुजुर्ग के घर में घुसे, उनके साथ लात-घूंसों और चप्पलों से मारपीट की और जबरन अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा बुजुर्ग को राजगढ़ ले जाने की बात भी सामने आई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – रायसेन: जनसुनवाई में कलेक्टर ने किया समस्याओं का ऑन-स्पॉट निराकरण

पीड़ित बिहारी बंजारे ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आत्महत्या कर लेंगे। उनकी पत्नी ने भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया और जबरन उनके पति को उठा ले गए।

पुलिस द्वारा जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च को रायसेन क्षेत्र के एक युवक द्वारा विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तलैया की एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के बाद से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – रायसेन: मोबाइल से जनगणना! कलेक्टर ने खुद फॉर्म भरकर नागरिकों को किया प्रेरित

  • raisen-elderly-assault-forced-urine-drinking-love-marriage-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप