राज राजेश्वरी मंदिर का बदलेगा स्वरूप; जीर्णोद्धार के लिए 23.60 लाख रुपये स्वीकृत, जल्द शुरू होगा काम

टीकमगढ़, मध्य प्रदेश: टीकमगढ़ के हवेली रोड स्थित प्राचीन मां राज राजेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के धर्मस्य विभाग ने इसके लिए 23 लाख 60 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपा गया है।

यह निर्णय कलेक्टर विवेक श्रोतिय के प्रस्ताव पर लिया गया है। स्वीकृत राशि का उपयोग मंदिर के क्षेत्राधिकार में राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि पर ही किया जाएगा। बुधवार शाम कलेक्टर ने मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की, जिसमें मंदिर के विकास को लेकर सुझाव मांगे गए।

कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने जनप्रतिनिधियों के साथ मंदिर का निरीक्षण भी किया। बैठक में लोगों ने बताया कि मंदिर की छत से पानी टपकता है, चारों ओर नाली न होने से दीवारें खराब हो रही हैं और प्रवेश द्वार पर बारिश का पानी भर जाता है।

कलेक्टर ने एक और बड़ी जानकारी दी कि यह प्राचीन मंदिर राजशाही दौर में निर्मित हुआ था और देवी मां का यह मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को लोगों के सुझावों के आधार पर मंदिर की मरम्मत के निर्देश देने की बात कही। इस कदम से मंदिर की संरचना के संरक्षण और धार्मिक महत्व के संवर्धन में मदद मिलेगी, जिससे यह आस्था का केंद्र बना रहेगा।

  • raj-rajeshwari-temple-renovation-23-60-lakh-approved
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना