सीधी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त कदम, 5 दुकानदारों पर लगा जुर्माना

ब्रांडवाणी से सूरज केवट की विशेष रिपोर्ट

सीधी, मध्य प्रदेश: शहर में अतिक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए एक संयुक्त अभियान चलाया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, बुधवार शाम को शहर के प्रमुख क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया।

इस अभियान के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली और यातायात थाना प्रभारी की टीम मौके पर मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करते पाए जाने पर 5 दुकानदारों के खिलाफ नगर पालिका द्वारा जुर्माना लगाकर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अन्य दुकानदारों और ठेला संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें और दुकानों का सामान बाहर न रखें।

सीधी नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

  • sidhi-administration-crackdown-encroachment-fines-shops
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना