‘तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू’ के 10 साल: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जांबाजों के साहस को सराहा, बोले- कठिन पहाड़ों में जवानों के लिए देवदूत हैं ये स्वयंसेवक

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘राष्ट्र के लिए एक दशक की मौन सेवा’ फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी देश के अग्रणी पर्वतीय बचाव संगठन ‘तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू’ (टीएमआर) की 10 वर्षों की सेवा को समर्पित थी। प्रदर्शनी में देश के दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किए गए राहत एवं बचाव अभियानों की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। इन तस्वीरों के माध्यम से स्वयंसेवकों के साहस, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में किए गए कार्यों को दर्शाया गया।

रक्षा मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सैनिक सीमाओं पर बेहद कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। कई बार प्राकृतिक आपदाएं भी उनके सामने बड़ी चुनौती बन जाती हैं। ऐसे समय में पर्वतीय बचाव दल अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों और जवानों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि इनका मौन लेकिन प्रभावशाली कार्य भारत की सेवा भावना का सच्चा उदाहरण है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मशीनें और व्यवस्थाएं केवल सहयोग कर सकती हैं, लेकिन जीवन बचाने के लिए वही लोग आगे आते हैं जिनमें कर्तव्य और मानवता की भावना होती है। उन्होंने कहा कि टीएमआर केवल बचाव कार्य ही नहीं कर रहा, बल्कि सीमा क्षेत्रों में भरोसा और सुरक्षा भी मजबूत कर रहा है।

ये भी पढ़े – ऑपरेशन सिंदूर पर डॉक्यूमेंट्री जारी, राजनाथ सिंह बोले- सेना की त्वरित और सटीक कार्रवाई का गवाह है यह अभियान

टीएमआर ने पिछले वर्षों में कई बड़ी आपदाओं के दौरान राहत अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें मणिपुर तुपुल भूस्खलन, सिक्किम हिमनदी झील विस्फोट बाढ़, वायनाड बाढ़ और धारली भूस्खलन जैसी घटनाएं शामिल हैं। संगठन ने रोहतांग के पास 1968 में दुर्घटनाग्रस्त हुए एएन-12 विमान के अवशेष निकालने और उत्तराखंड के माना क्षेत्र में राहत अभियान भी चलाए थे।

टीएमआर के संस्थापक हेमंत सचदेव ने कहा कि यह प्रदर्शनी संगठन की यात्रा के साथ-साथ उन स्वयंसेवकों को सम्मान देने का प्रयास है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी सेवा जारी रखी। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में हर बचाव अभियान समय के खिलाफ एक संघर्ष होता है। इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

 

 

  • rajnath-singh-praised-mountain-rescue-team-photo-exhibition-delhi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बैंक जाने से पहले निपटा लें जरूरी काम, SBI की एडवाइजरी, 28-30 सितंबर की हड़ताल से 5 दिन प्रभावित हो सकता है कामकाज

    भारतीय स्टेट बैंक ने 28 से 30 सितंबर 2026…

    TMC विवाद में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ममता गुट को मिला ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिन्ह

    तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना