
भोपाल।आदि मिश्रा | अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जांच प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल पाटिल ने आरोप लगाया कि एसआईटी में शामिल कुछ सदस्यों पर ही भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ऐसे में उनसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जांच के दायरे से कुछ बड़े नामों को बाहर रखा गया है और सरकार पूरे मामले में केवल लीपापोती कर रही है।
कांग्रेस ने मांग की है कि राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त या मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो सके।
हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित जांच एजेंसी या सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े: दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भाजपा में हलचल, ब्राह्मण नेतृत्व पर तेज हुई चर्चा
- ram-mandir-chadhawa-case-congress-questions-sit-demands-sc-monitoring








