रतलाम में 24 घंटे में खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की होंडा साइन बरामद

रतलाम: पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना माणकचौक क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अजय मेहता, निवासी श्रीमाली बास रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25-26 अप्रैल की मध्य रात्रि उनके घर के सामने स्थित गैरेज से लाल रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल (MP09NR9147) चोरी हो गई। शिकायत मिलते ही थाना माणकचौक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश मेहरा के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर धराड़ क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी गुंजन प्रजापत (25) निवासी गांधीनगर रतलाम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल मथुरी रोड क्षेत्र से बरामद कर ली। आरोपी ने बताया कि उसे बाइक चलाने का शौक था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस का वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर, 17 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

  • ratlam-bike-theft-case-solved-in-24-hours-accused-arrested-honda-shine-recovered-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना