ग्वालियर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

ग्वालियर:  मुरार थाना क्षेत्र स्थित घोसीपुरा इलाके में 23 वर्षीय नवविवाहिता सोनम रजक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि सोनम की शादी फरवरी 2026 में ग्वालियर निवासी निखिल रजक से हुई थी, जो एक होटल में काम करता है। पति निखिल रजक के मुताबिक पत्नी मोबाइल रिचार्ज नहीं कराने से नाराज थी।

उसने बताया कि वह ड्यूटी पर चला गया था और शाम के समय मोबाइल रिचार्ज कराने के बाद पत्नी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद परिवार वालों ने घर पहुंचकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। निखिल के घर पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां सोनम फंदे पर लटकी मिली।

वहीं मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि निखिल बाइक की मांग को लेकर सोनम को परेशान करता था। सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • gwalior-newly-married-woman-suicide-dowry-harassment-allegation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर मैहर में होगी क्विज प्रतियोगिता, छात्रों को मिलेंगे टीवी-मोबाइल समेत सैकड़ों पुरस्कार

    मैहर/ देवेश शर्मा: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर…

    तीन दिन की बैंक हड़ताल टली, उमरिया में खुले बैंक, ग्राहकों ने ली राहत की सांस

    उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: तीन दिन की प्रस्तावित देशव्यापी बैंक…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला