रतलाम में दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से 120 किलो डोडाचूरा बरामद, 17.40 लाख का मशरूका जब्त

रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माननखेड़ा चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से डोडाचूरा और वाहन सहित करीब 17.40 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करी से जुड़े आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में माननखेड़ा चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 4 जून को एक राहगीर ने सूचना दी थी कि ताऊ के ढाबे के पास एक क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में सड़क किनारे खड़ी हुई है। सूचना मिलते ही माननखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश मालवीय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक GJ-08-FA-3766 क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी मिली। वाहन लॉक था और उसके शीशों के अंदर काले रंग की जाली लगी हुई थी, जिससे पुलिस को वाहन पर संदेह हुआ। पुलिस ने स्वतंत्र पंचों की मौजूदगी में कार का लॉक तोड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर रखे चार प्लास्टिक के बोरों से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के निर्धारित प्रावधानों का पालन करते हुए मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की।

बरामद डोडाचूरा का कुल वजन 120 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं जब्त की गई क्रेटा कार की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल जब्त मशरूका लगभग 17 लाख 40 हजार रुपये का है। पुलिस ने थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 219/2026 दर्ज करते हुए वाहन चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला कायम किया है। जांच के दौरान वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर उसके पंजीकृत स्वामी की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही वाहन चालक और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी तथा सैनिक सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह और शांतिलाल बामनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – पुलिस अधीक्षक की जन-सहभागिता पहल: रतलाम के रुद्राक्ष कॉलोनी में आयोजित हुआ ‘जनसंवाद कार्यक्रम’

  • ratlam-manankheda-chowki-120-kg-dodachura-seized-from-creta-car
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका