रतलाम में सड़क दुर्घटना: पिपलौदा क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को डायल-112 के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पहुँचाया अस्पताल

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र से पुलिस की संवेदनशीलता और मुस्तैदी का एक सराहनीय मामला सामने आया है, जहाँ सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मोटरसाइकिल सवार को डायल-112 की टीम ने समय पर अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई। घटना मंगलवार, 2 जून की है, जब सुखेड़ा और काबुल खेड़ी के बीच मुख्य मार्ग पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और तड़पने लगा।

राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने पिपलौदा थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे डायल-112 वाहन को तुरंत मौके के लिए रवाना किया। लोकेशन पर तैनात डायल-112 स्टाफ की महिला आरक्षक (क्र. 1020) पूजा कुंवर और पायलट श्यामलाल पाटीदार बिना वक्त गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने देखा कि घायल व्यक्ति को शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं और वह अत्यधिक दर्द में था।

जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अत्यंत सावधानी से एफआरवी वाहन में लिटाया और सीधे शासकीय सिविल चिकित्सालय पिपलोदा लेकर पहुँचे। डॉक्टरों ने घायल को तुरंत इलाज की सुविधा मुहैया कराई। स्थानीय नागरिकों और अस्पताल स्टाफ ने डायल-112 के जवानों की इस त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई की सराहना की है, जिसकी वजह से घायल व्यक्ति को ऐन वक्त पर इलाज मिल सका।

ये भी पढ़े – रतलाम में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 3 किलो से अधिक अफीम के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार, ₹6.30 लाख का माल जब्त

  • ratlam-pipaloda-road-accident-dial-112-rescued-injured-bike-rider-hospitalized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना