रतलाम: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए ‘प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना’ पर हुई समीक्षा बैठक, 31 अस्पतालों में मिलेगी निःशुल्क सुविधा

रतलाम: सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार रतलाम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी द्वारा आयोजित की गई। बैठक में जिले के योजना से जुड़े सभी अस्पतालों के संचालक, नोडल अधिकारी, ऑपरेटर, 108 एम्बुलेंस सेवा के प्रतिनिधि, 112 डायल सेवा के अधिकारी, एनआईसी की तकनीकी टीम तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

योजना के प्रभावी संचालन पर विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना के विभिन्न प्रावधानों, तकनीकी प्रक्रियाओं और संचालन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। अस्पताल प्रतिनिधियों और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को बिना विलंब तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा ऑनलाइन प्रक्रिया और दस्तावेजी औपचारिकताओं का समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जाए।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी ने बताया कि योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्रारंभिक उपचार के लिए अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण ‘गोल्डन ऑवर’ में पीड़ित को त्वरित उपचार देकर उसकी जान बचाना है।

जिले के 31 अस्पताल योजना से जुड़े

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में रतलाम जिले के 31 अस्पताल इस योजना से संबद्ध हैं। इन अस्पतालों में सड़क दुर्घटना के घायलों को शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कैशलेस और निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है।

समन्वय बढ़ाने पर जोर

बैठक में 108 एम्बुलेंस सेवा, 112 डायल, अस्पताल प्रबंधन, एनआईसी और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने से लेकर अस्पताल में भर्ती और उपचार शुरू होने तक की प्रक्रिया को और अधिक तेज एवं प्रभावी बनाया जाएगा। तकनीकी और प्रक्रियागत मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा उपस्थित अधिकारियों और अस्पताल प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बड़ा लाभ

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रतलाम पुलिस सड़क सुरक्षा और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना के प्रभावी संचालन से दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें उपचार के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला प्रशासन और रतलाम पुलिस ने भविष्य में भी सड़क सुरक्षा एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रयास जारी रखने का भरोसा जताया।

ये भी पढ़े – रतलाम: ‘ऑपरेशन क्लीन’ को बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट के इनामी फरार आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

  • ratlam-pm-cashless-treatment-scheme-review-meeting
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना