रतलाम: पुलिस विभाग के दो अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई

रतलाम:  जिला पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के बाद उप निरीक्षक श्री बलदेवसिंह चौधरी और प्रधान आरक्षक श्री नाथूसिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने दोनों अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की।

समारोह में पुलिस अधीक्षक ने उनके पारिवारिक जीवन की जानकारी लेते हुए उन्हें आगामी जीवन में परिवार के साथ समय बिताने की शुभकामनाएं दी। उप निरीक्षक बलदेवसिंह चौधरी ने कुल 38 वर्ष 07 माह 21 दिन की सेवा दी, जबकि प्रधान आरक्षक नाथूसिंह ने 41 वर्ष 07 माह 05 दिन का लंबा सेवाकाल पूर्ण किया। दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में विभाग के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। विदाई समारोह में रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, मुख्य लिपिक श्रीमती अर्चना आमेरिया, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ और सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। मुख्य लिपिक श्रीमती अर्चना आमेरिया ने समारोह का संचालन किया।

ये भी पढ़े – रतलाम: कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण

  • ratlam-police-department-officers-farewell-ceremony
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    One thought on “रतलाम: पुलिस विभाग के दो अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में