रतलाम: कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण

रतलाम:  कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और रात्रि गश्त को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने 30 मार्च की रात शहर में औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शहर के चारों थाना क्षेत्रों में तैनात गश्ती अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, गश्त की कार्यप्रणाली और सतर्कता की जांच की गई.

नियमित चेकिंग का आदेश जारी 

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करें, असामाजिक तत्वों पर नजर रखें और अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहें। बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई करें और रात्रि में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।निरीक्षण के दौरान थाना स्टेशन रोड अंतर्गत गश्त में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित गश्ती अधिकारी को ₹2000 का अर्थदंड लगाया गया और थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। 

वहीं रेडियो शाखा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश पाराशर को गार्ड चेकिंग में मुस्तैदी दिखाने पर उनकी सेवापुस्तिका में प्रशंसा अंकित की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। रतलाम पुलिस इस प्रकार की औचक जांचों के माध्यम से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का काम लगातार जारी रखेगी।

ये भी पढ़े – रतलाम/जावरा: 4 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

  • ratlam-police-night-patrol-inspection-action-on-negligence
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना