रतलाम में हादसा: अंगूर से भरा ट्रक पलटा, पुलिस की सूझबूझ से यातायात बहाल

रतलाम के जावरा शहर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन रोड पर ग्राम गोठड़ा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां अंगूर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना 27 मार्च 2026 को शाम 07:13 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को मिली।

सूचना मिलते ही जावरा शहर थाना क्षेत्र में तैनात एफ.आर.व्ही.-09 वाहन को तुरंत मदद के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ, जिसमें आरक्षक राकेश लोहार और पायलेट रितुराज सिंह शामिल थे, ने बताया कि ट्रक नासिक (महाराष्ट्र) से गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की ओर जा रहा था। चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटनास्थल पर त्वरित कार्यवाही:

  • डायल-112 जवानों ने घायल ड्राइवर को एफआरव्ही टूलकिट की सहायता से प्राथमिक उपचार दिया।
  • ट्रैफिक जाम और अन्य दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए नजदीकी गांव से लेबर का इंतजाम किया।
  • बिखरे हुए अंगूर के कैरेट को सुरक्षित रूप से दूसरी ट्रक में भरवाया गया।
  • 8 लाइन कंट्रोल से क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सीधा कराया गया।

डायल-112 टीम की तत्परता और सूझबूझ से सड़क पर यातायात को सुचारु रूप से चालू रखा गया। इस कठिन समय में पुलिस और उनकी टीम ने जिस तरह से स्थिति को संभाला, वह प्रशंसनीय है।

ये भी पढ़े – रतलाम: करणी सेना नेता जीवन सिंह शेरपुर पर एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज

  • ratlam-police-truck-overturns-traffic-restored
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार