रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दो कोच जलकर खाक, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम/आशीष शर्मा की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोचों में अचानक आग लग गई। यह हादसा आलोट और विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रेन रतलाम स्टेशन से रवाना होने के कुछ समय बाद बी-1 कोच से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया और राहत कार्य शुरू किया गया।

रेलवे कर्मचारियों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद संबंधित कोचों में मौजूद करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य डिब्बों में शिफ्ट किया गया। इसके बाद आग से प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की वजह से दो कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़े – ऑपरेशन क्लीन के तहत रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

घटना के कारण नई दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। 19020 ट्रेन को शामगढ़, 12416 को सुवासरा, 05017 को नाथूखेड़ी, 12472 स्वराज एक्सप्रेस को शामगढ़, 22210 को चौमहला और 01492 पुणे स्पेशल को मोड़क स्टेशन पर रोका गया। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और रेलवे प्रशासन लगातार हालात सामान्य करने में जुटा रहा।

यह क्षेत्र कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आता है। घटना के बाद रेल मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल और कोचिंग विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति इस बात की जांच करेगी कि आग तकनीकी खराबी के कारण लगी या किसी बाहरी वजह से घटना हुई। फिलहाल रेलवे प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़े – रतलाम में सड़क हादसों पर रोक के लिए विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने हाईवे हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण

  • Ratlam Rajdhani Express Fire Incident News
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला