रतलाम में सड़क हादसों पर रोक के लिए विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने हाईवे हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण

रतलाम: जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, एमपीआरडीसी, आरटीओ विभाग, टोल प्लाजा प्रबंधन तथा संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे। सभी विभागों ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील का पालन करते हुए सभी अधिकारी एक ही वाहन में निरीक्षण के लिए पहुंचे, जिसके माध्यम से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान सातरुंडा चौराहा, रत्नागिरी, बिलपांक फंटा, सालाखेड़ी फंटा, सनावदा फंटा, खाचरोद फंटा, सेजावता फंटा, इप्का फैक्ट्री तिराहा, पंचेड़ फंटा, पलदूना फंटा, नामली गोकुल चाय तिराहा, भैंसा देवी फंटा, कांडरवासा और बड़ौदा फंटा सहित विभिन्न दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों को प्रत्येक हॉट स्पॉट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, रम्बल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर, जिग-जैग बैरिकेडिंग, रेडियम रिफ्लेक्टर तथा यातायात संकेतक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही टोल प्लाजा और संबंधित एजेंसियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में त्वरित सहायता व्यवस्था बनाए रखने और थाना प्रभारियों को नियमित गश्त एवं यातायात मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग, सड़क निर्माण एजेंसियों और आमजन के संयुक्त प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रतलाम पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ये भी पढ़े – ऑपरेशन क्लीन के तहत रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

  • ratlam-road-safety-special-drive-highway-hotspot-inspection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी