रतलाम: बिनोली फंटा रोड पर तीन बाइक सवारों की टक्कर, 3 घायल, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

रतलाम: थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गत बिनोली फंटा रोड पर तीन मोटरसाइकिल सवारों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना डायल-112 को सुबह 10:35 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही FRV-09 (डायल-112) वाहन मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर स्टाफ ने पाया कि तीनों व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में पड़े थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर थी।डायल-112 टीम, कांस्टेबल 688 चंद्रपाल सिंह और पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशी ने तत्काल घायलों को वाहन से शासकीय सिविल अस्पताल जावरा पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान कुलदीप पिता कैलाश चंद्र मालवीय (निवासी कमलिया, थाना रिंगनोद), सुभाष पिता नंदलाल माली (निवासी जुलाईपुरा, जावरा शहर) और सत्यनारायण सेन पिता मदनलाल सेन (निवासी भीमाखेड़ी, थाना जावरा औद्योगिक क्षेत्र) के रूप में हुई है। डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

ये भी पढ़े – रतलाम: जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, हाटपिपलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • ratlam-ringnod-binoli-fanta-road-bike-accident-112-response
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना