रतलाम में पवन चक्कियों से कॉपर केबल लूट का खुलासा, 16 आरोपी गिरफ्तार; 30 लाख का माल बरामद

रतलाम: रिंगनोद थाना क्षेत्र में सुजलोन कंपनी की पवन चक्कियों से कॉपर केबल लूट और चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई कॉपर केबल, एक बोलेरो और एक पिकअप वाहन सहित करीब 30 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 की रात ग्राम रोला मगरा स्थित सुजलोन कंपनी की पवन चक्कियों पर 15 से 20 बदमाश पहुंचे थे। आरोपियों ने वहां मौजूद गार्ड को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और 11 हजार रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद बदमाश पवन चक्की क्रमांक CKS-01 और CKS-08 से करीब 10 लाख रुपये कीमत की कॉपर वायर काटकर ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर थाना रिंगनोद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी बड़े पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में फरियादी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल की टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पवन चक्कियों से कॉपर केबल चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई केबल, बोलेरो वाहन क्रमांक MP-13-TA-2920 और पिकअप वाहन क्रमांक MP-43-ZM-9504 जब्त किए हैं। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में थाना रिंगनोद पुलिस, साइबर सेल और डीडी नगर थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम/बाजना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मझोड़िया जंगल से 12.63 लाख की अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त

  • ratlam-ringnod-windmill-copper-cable-loot-case-16-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना