रतलाम/बाजना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मझोड़िया जंगल से 12.63 लाख की अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त

रतलाम: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाजना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमित कुमार के निर्देशन में थाना बाजना पुलिस ने मझोड़िया जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जप्त किया है। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 63 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 22 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद डिंडोर नामक व्यक्ति बोलेरो वाहन क्रमांक MP-43-C-2471 में अवैध शराब भरकर राजस्थान की ओर से मझोड़िया क्षेत्र की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मझोड़िया क्षेत्र में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से जंगल की ओर ले गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी वाहन को मझोड़िया जंगल में छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर बोलेरो से 18 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 162 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर शराब और बोलेरो वाहन जप्त कर थाना बाजना में मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी गोविंद डिंडोर की तलाश जारी है। पुलिस शराब के स्रोत और इसके सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामसिंह खपेड़, प्रधान आरक्षक नीरज त्यागी, आरक्षक शंकर शिंदे, सन्नी मईड़ा, दरबार और साइबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम में सड़क सुरक्षा अभियान तेज: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, सुधार कार्य जारी

  • ratlam-bajna-police-seized-illegal-liquor-bolero-vehicle-ratlam
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना