
रतलाम:ताल कस्बे में डीजे विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों और दो विधि विरुद्ध बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला
20 मार्च 2026 को ताल के भोई मोहल्ला में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर गाली-गलौज को लेकर विवाद शुरू हुआ। फरियादी पक्ष द्वारा विरोध करने पर डीजे ऑपरेटर माखन उर्फ राहुल कुमावत और उसके साथियों ने दिलीप माली के साथ मारपीट की। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दिलीप माली के पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए विनोद भोई और समरथ भोई के साथ भी आरोपियों ने लोहे के पाइप से मारपीट की।
घायल दिलीप माली को उपचार के लिए रतलाम ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद थाना ताल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ये भी पढ़े – रतलाम में साइबर फ्रॉड का खुलासा, म्यूल अकाउंट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने किया विशेष टीम का गठिन
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी माखन उर्फ राहुल कुमावत सहित बापू कहार और हरीश भोई को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही दो नाबालिग अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे का पाइप और डीजे वाहन (MP13GA5099) भी जब्त किया है। मामले में थाना ताल, बरखेड़ाकलां, आलोट सहित विभिन्न पुलिस चौकियों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
ये भी पढ़े – रतलाम में पटवारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर आरोप
- ratlam-tal-dj-dispute-murder-case-solved-24-hours









