सिंगरौली: फरियादियों से सीधे संवाद, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर त्वरित और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: जनगणना 2027 का दूसरा चरण पूरा, 144 सर्वेक्षक को मिले नियुक्ति पत्र

महिला फरियादियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई और उनके प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, चौकी प्रभारी खुटार शीतला यादव और उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

सिंगरौली पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत है और जनहित में इस तरह की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी, ताकि लोगों को त्वरित और पारदर्शी न्याय मिल सके।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने पटवारी पर मिलीभगत का लगाया गंभीर आरोप

  • singrauli-sp-manish-khatri-jansunwai-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे