भाजपा में बवाल की असली वजह आई सामने: विधायक के विवादित आचरण पर घिरी पार्टी

मैहर।  आम आदमी पार्टी के जिला विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने भाजपा विधायक को जारी कारण बताओ नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

क्या है पुरा मामला
आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक “नोटिस” तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे बेहद गंभीर घटना जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी जिले में 16 अप्रैल को विधायक प्रीतम लोधी के बेटे द्वारा कथित रूप से थार वाहन से पांच लोगों को कुचलने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद जब पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई और पूछताछ की गई, तब स्वयं विधायक द्वारा पुलिस अधिकारी को धमकाने और अभद्र भाषा का उपयोग करने का वीडियो सामने आया, जिससे प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया।

भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर लगाये आरोप
आनंद श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सत्ता के प्रभाव में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की गई, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि यह घटना स्पष्ट करती है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि कानून से ऊपर खुद को समझने लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब जब मामला तूल पकड़ गया और पूरे प्रदेश में विरोध होने लगा, तब भाजपा ने औपचारिकता निभाते हुए नोटिस जारी कर दिया है। यह कार्रवाई केवल दिखावा है, जबकि इतने गंभीर मामले में सख्त और पारदर्शी कार्रवाई होनी चाहिए।

निष्पक्ष जांच की अपील
आनंद श्रीवास्तव ने मांग की कि पूरे घटना प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर किसके दबाव में प्रशासन को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा कानून के शासन और जवाबदेही की पक्षधर रही है और इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र को कमजोर करती हैं।

  • reason-behind-the-bjp-uproar-come-to-light-party-surrounded-by-controversial-conduct
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

    दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में…

    हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: स्मृति ईरानी को मिली कमान, संजय भाटिया समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना