भोपाल: रीवा एयरपोर्ट के उन्नयन के निर्देश, बड़े विमानों के संचालन की तैयारी

भोपाल/रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसके उन्नयन और विस्तार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और इसके अनुरूप हवाई अधोसंरचना को भी मजबूत किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में विमानन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि रीवा को नए हवाई गंतव्यों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और एयरपोर्ट का विकास भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाए।बैठक में अधिकारियों ने एयरपोर्ट विस्तार की कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसमें रनवे विस्तार और तकनीकी उन्नयन शामिल है। विस्तार के बाद रीवा एयरपोर्ट से A-320 जैसे बड़े विमानों के संचालन की संभावना होगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव विमानन संजय कुमार शुक्ल, आयुक्त विमानन चंद्रमौली शुक्ला और अपर सचिव धरणेंद्र कुमार जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम रीवा और पूरे विंध्य क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति  देगा।

ये भी पढ़े – सतना: अवैध नशीली कोरेक्स कफ सिरप बिक्री में दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

  • rewa-airport-expansion-a320-operation-shukla-announcement
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पानी-पूरी के ठेले पर धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, युवक तलवार और एयरगन लेकर पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बुरहानपुर। शहर के रासतीपुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे