रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, रीवा से हैदराबाद के बीच चलेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन

रीवा/सतना/राजकुमार बजाज की रिपोर्ट: विंध्य क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रीवा से हैदराबाद के बीच नई सुपरफास्ट रेलगाड़ी संख्या 20158/20157 के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह ट्रेन रीवा से चलकर सतना और मैहर होते हुए हैदराबाद तक जाएगी, जिससे मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र और दक्षिण भारत के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। इस नई सेवा से लाखों यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए बताया गया है कि सतना संसदीय क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह के लगातार प्रयासों और रेल मंत्रालय से निरंतर संवाद के बाद यह मंजूरी मिली है। नई रेल सेवा शुरू होने से रीवा, सतना, मैहर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर, तेज और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सांसद गणेश सिंह ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेल का तेजी से विस्तार हो रहा है और देश के दूरस्थ क्षेत्रों को आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नई रेलगाड़ी विंध्य क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक विकास को नई गति देगी और क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

इस घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

ये भी पढ़े – सतना केंद्रीय जेल में गांजा-शराब सप्लाई और रिश्वत डील का ऑडियो वायरल, जांच में जुटा प्रशासन

  • rewa-hyderabad-new-superfast-train-approved-ganesh-singh-thanks-modi-rail-minister
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना