सीधी: जन चौपाल के दौरान आईजी ने दहेज हत्या पर की टिप्पणी; जन चौपाल में IG गौरव राजपूत ने दिया संदेश; मानसिकता बदले बिना नहीं रुकेंगे दहेज मामले

सीधी/रीवा: रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने जन चौपाल के दौरान समाज को सोच बदलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक बहू को अपनाने की मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक सामाजिक तनाव और दहेज हत्या जैसे मामले सामने आते रहेंगे।

आईजी गौरव राजपूत ने चुरहट के ग्राम पचखोर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि समाज अपनी बेटी, बहन और मां से तो बहुत प्रेम करता है, लेकिन जब वही लड़की बहू बनकर घर आती है तो कई बार उसके साथ अलग व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सोच समाज के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।

ये भी पढ़े – मैहर में ‘मौत का गड्ढा’ बना चिंता का विषय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि “महिलाएं समाज का मजबूत स्तंभ हैं और वे समान सम्मान की हकदार हैं। जिस दिन हम बहू को भी बेटी की तरह स्वीकार करना शुरू कर देंगे, उस दिन दहेज हत्या जैसे प्रकरणों में स्वतः कमी आएगी।”आईजी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ने के लिए केवल कानून ही नहीं, बल्कि मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि पारिवारिक रिश्तों में विश्वास और सम्मान बढ़ेगा तो सामाजिक विवाद कम होंगे।

जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर-परिवार में समानता और सम्मान की भावना को बढ़ावा दें, ताकि समाज अधिक प्रगतिशील और संतुलित बन सकें।

ये भी पढ़े – आईजी गौरव राजपूत की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात तस्कर जस्सा पुणे से गिरफ्तार, नशा माफिया पर कसा शिकंजा

  • rewa-range-ig-gaurav-rajput-statement-dowry- murrder-case-change-progressive-society-in-sidhi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना