रीवा ब्रेकिंग: थाने के सामने भोजपुरी गाने पर युवक का डांस, वीडियो वायरल

रीवा: सोशल मीडिया रील बनाने का क्रेज अब पुलिस थानों तक पहुंच गया है। सिरमौर थाना क्षेत्र में थाने के ठीक सामने एक युवक का भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक सिरमौर थाना परिसर के बाहर बने सूचना बोर्ड के सामने लोकप्रिय भोजपुरी गाने “मोर सैंया हो” पर बेखौफ होकर डांस करता नजर आया। इस दौरान पीछे से वाहन गुजरते रहे और राहगीर भी मौजूद रहे, लेकिन युवक ने बिना किसी झिझक के अपना डांस जारी रखा।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे मनोरंजन और आत्मविश्वास बता रहे हैं, जबकि कई लोग थाने के सामने इस तरह की हरकत को अनुशासन और प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ मान रहे हैं।फिलहाल यह वीडियो रीवा में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे रील बनाने के बढ़ते ट्रेंड पर सवाल भी उठ रहे हैं।

ये भी पढ़े – रीवा में जन चौपाल पहल, पुलिस सीधे सुनेगी जनता की समस्याएं

  • rewa-sirmaur-thana-bhojpuri-dance-video-viral
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना