कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति, संगठन को मजबूत बनाने में निभाएं सक्रिय भूमिका: सिद्धार्थ तिवारी राज

रीवा/त्योंथर (अरविंद तिवारी की रिपोर्ट): भारतीय जनता पार्टी के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटरा, गढ़ी और त्योंथर मंडलों की मासिक कामकाजी बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित राजनीतिक दल है और उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से आयोजित होने वाली मासिक कामकाजी बैठकें संगठन को सक्रिय, अनुशासित और सशक्त बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन बैठकों में पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है, कमियों पर चर्चा होती है तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार मंडल स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। नियमित बैठकों से कार्यकर्ताओं में समन्वय, दायित्वबोध और सक्रियता बढ़ती है, जिससे संगठन की कार्यशैली और अधिक प्रभावी बनती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

ये भी पढ़े – रीवा में कथित रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, महिला बोली- कर्ज लेकर दिए हैं पैसे; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की योजनाओं और लोकहितकारी नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं तथा जनता और संगठन के बीच मजबूत सेतु का कार्य करें। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, सदस्यता अभियान, बूथ स्तर की गतिविधियों तथा संगठनात्मक दायित्वों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठकों में कटरा मंडल अध्यक्ष सावेंद्र शर्मा, गढ़ी मंडल अध्यक्ष समीर सिंह, त्योंथर मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव सहित तीनों मंडलों के मंडल प्रभारी, पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े – रीवा में फ्री शव वाहन सेवा की खुली पोल, चार एंबुलेंस होने के बावजूद 6 घंटे इंतजार करते रहे परिजन

  • rewa-teonthar-bjp-mandal-working-meeting-siddharth-tiwari-raj-address
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना