RPSC Statistical Officer Exam 2025: 30 अगस्त को परीक्षा, 27 अगस्त को एडमिट कार्ड

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी अहम जानकारी जारी की है। 

27 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड

RPSC के अनुसार अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को आयोग की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन पत्र क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके अलावा SSO पोर्टल पर लॉगिन करके Citizen Apps में मौजूद Recruitment Portal के जरिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। 

23 अगस्त से देख सकेंगे परीक्षा जिला

अभ्यर्थी 23 अगस्त 2026 से SSO पोर्टल पर लॉगिन करके अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकेंगे। परीक्षा केंद्र का पूरा पता ई-प्रवेश पत्र पर दिया जाएगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की लोकेशन के लिए केवल Google Maps पर निर्भर नहीं रहने की सलाह दी है। परीक्षा से पहले केंद्र के पते की भौतिक रूप से पुष्टि करने को कहा गया है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। 

परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले पहुंचना जरूरी

RPSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही दिया जाएगा। इसके बाद आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थियों को पहचान के लिए मूल आधार कार्ड का रंगीन प्रिंट लेकर जाना होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या स्पष्ट नहीं है तो मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य मूल फोटो पहचान पत्र ले जा सकते हैं। 

परीक्षा में OMR उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

 
 
  • /rpsc-statistical-officer-exam-2025-admit-card-27-august-2026
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट पीटकर हत्या, पत्नी पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में घरेलू विवाद ने…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण