सागर: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में मीडिया की वर्तमान स्थिति पर विशेष व्याख्यान

सागर: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान में देश के प्रख्यात पत्रकारों और चिंतकों ने मीडिया की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चर्चा की। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, चुनौतियों और भविष्य को लेकर खुलकर विचार रखे गए।

वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का असली धर्म कठिन सवालों से टकराना है। उन्होंने चिंता जताई कि आज संस्थानों में भ्रष्टाचार बढ़ा है और ‘संपादक’ की भूमिका कमजोर होकर ‘प्रबंधक’ में बदलती जा रही है। साथ ही उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के लिए सशक्त मीडिया काउंसिल बनाने की जरूरत बताई।

ये भी पढ़े – सागर: महापौर ने किया संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, चौराहा ‘सेन चौराहा’ नामित

प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि कॉर्पोरेट मीडिया आज जनमत को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने मजीठिया बोर्ड के लागू न होने और पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा को गंभीर मुद्दा बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने ‘मीडिया ट्रायल’ को समाज के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि विज्ञापन का बढ़ता दबाव पत्रकारिता की निष्पक्षता को प्रभावित कर रहा है।

विभागाध्यक्ष प्रो. कालीनाथ झा और डॉ. विवेक जायसवाल ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए इसके मूल्यों को बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशिकुमार सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. अलीम अहमद खान ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, पत्रकार और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सागर के कर्रापुर में मिला बोरे में बंद शव; ढाबे के पास मची सनसनी, जांच में जुटी भारी पुलिस फोर्स

  • sagar-dr-harisingh-gaur-university-media-current-status-lecture
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना