सागर महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध आयोजन, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सागर: शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय, सागर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के निर्देशन में तथा उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे की विशेष उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ-साथ चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इसके अलावा एनसीसी छात्र एवं छात्रा इकाई के कैडेट्स द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने “पर्यावरण महा-संकल्प” भी लिया।

प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव एक-दूसरे के पूरक हैं और इसका संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. नीरज दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण संस्कार है और युवाओं की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में सहसंयोजक डॉ. शुचिता अग्रवाल, डॉ. रवींद्र सिंह ठाकुर, राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. प्रतिभा जैन सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी सहभागिता की। पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “जल, जंगल और जमीन” के संरक्षण का संदेश प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली का निर्देशन डॉ. जयनारायण यादव एवं कीर्ति रैकवार ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुरेंद्र यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़े – सागर की अपूर्वा दुबे वैद्य ने जीता ‘मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड’ का ताज, अब कनाडा में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

  • sagar-government-college-world-environment-day-program-tree-plantation-awareness-rally
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना