शिवपुरी में नाबालिग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किया वार, हालत गंभीर

शिवपुरी/दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट: जिले के भौंती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदावनी में एक नाबालिग बालिका पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका अपने घर पर अकेली थी, इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र परिहार घर में घुस आया और कथित रूप से एकतरफा प्रेम के चलते उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।

हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी बालिका पर हमला कर रहा था। परिजनों ने किसी तरह उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी ने उसके गर्दन पर भी वार कर दिया था, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।

आरोपी धर्मेंद्र परिहार पहले भी पीड़िता को परेशान करता था और मामले को लेकर गांव स्तर पर समझाइश भी दी गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसके मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े – शिवपुरी के अमोला घाटी में तेंदुआ दिखा, पहाड़ी पर चढ़ते हुए वीडियो वायरल, लोगों में दहशत

  • shivpuri-bhonti-khod-chandawani-minor-girl-axe-attack-critical
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना