अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सागर में भव्य सम्मान, छात्र-छात्राओं ने किया जोरदार स्वागत

सागर: बुंदेलखंड की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ का पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के आदि शंकराचार्य सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। परिसर में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के बीच क्रांति गौड़ का अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों में उनके साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत वलविंदर सिंधू एवं उनकी टीम द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति से हुई।

“दृढ़ संकल्प ही सफलता की सबसे बड़ी ताकत” : क्रांति गौड़

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए क्रांति गौड़ ने अपने संघर्ष, अनुशासन और क्रिकेट सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानने और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

प्राचार्य ने बताया युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से क्रांति गौड़ के संघर्ष, अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेकर शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

शॉल, श्रीफल और पुष्पहार से किया सम्मान

महाविद्यालय परिवार, खेल विभाग और पूर्व छात्रों की ओर से क्रांति गौड़ का बुके, पुष्पहार, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को महाविद्यालय के पूर्व छात्र विक्रम सिंह राजपूत एवं आकाश राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी दयाराम राजपूत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. अजय व्यास ने किया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे अधिकारी, खिलाड़ी और विद्यार्थी

समारोह में जिला खेल अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी मोनिका हार्डीकर, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. संगीता मुखर्जी, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. सुचिता अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र राजपूत, डॉ. राणा कुंजर सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. संदीप सबलोक, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. संदीप तिवारी, वसुंधरा गुप्ता, भानुप्रिया पटेल, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र बाथम, सहायक निदेशक डॉ. सुमन पटेल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  सागर में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिली नई गति, 35 थाना क्षेत्रों में महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संभाली जनजागरूकता की कमान

 

  • sagar-international-cricketer-kranti-gaud-grand-felicitation-government-art-commerce-college
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया