सागर में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिली नई गति, 35 थाना क्षेत्रों में महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संभाली जनजागरूकता की कमान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपगोर्ट:  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के 11वें दिन सागर जिले के सभी 35 थाना क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में शौर्य दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समितियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं और समुदाय की भागीदारी को मजबूत बनाते हुए परिवार एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। जिलेभर में जागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम, संवाद, जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना गोपालगंज क्षेत्र में उपनिरीक्षक नीरज जैन के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती बाल्मीकि, रानी रैकवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

थाना बीना क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली तथा रैली और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। थाना सिविल लाइन अंतर्गत ग्राम बम्हौरी बीका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-91 में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती भारती लड़िया, ग्राम सरपंच मृगेंद्र सिंह, आशा कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां सभी ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

थाना जैसीनगर क्षेत्र के ग्राम पड़रई स्थित शासकीय विद्यालय में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। वहीं थाना भानगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी बीना के मार्गदर्शन में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

इसी प्रकार जिले के सभी 35 थाना क्षेत्रों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग, शौर्य दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समितियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया।

सागर पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की यह संयुक्त पहल अब केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए इसे नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण का जनआंदोलन बनाया जा रहा है। अभियान के आगामी दिनों में भी जिलेभर में इसी उत्साह के साथ विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े –  धान रोपाई के दौरान पलटा ट्रैक्टर: नीचे दबा चालक, ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

 

  • sagar-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-0-campaign-35-police-stations-awareness-drive-women-and-anganwadi-workers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना