वेयरहाउस में विवाद के बाद युवक की हत्या का मामला, सुरखी पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को दबोचा, हथियार भी बरामद

सागर: जिले की सुरखी थाना पुलिस ने वेयरहाउस में हुए विवाद के बाद युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को फरियादी पप्पू उर्फ पवन अहिरवार, निवासी राजा बिलहरा ने थाना सुरखी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथियों के साथ शासकीय वेयरहाउस बम्होरी के कार्यालय में बैठा था। इसी दौरान वेयरहाउस के दूसरे कमरे में मौजूद भूरे उर्फ कृष्णकुमार शर्मा और भूपेन्द्र शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद और गाली-गलौज शुरू हो गई। भूपेन्द्र शर्मा पत्रकारिता से भी जुड़े हुए थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच-बचाव कर उन्हें अलग कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी भूरे उर्फ कृष्णकुमार शर्मा लोहे का पाइप लेकर आया और पीछे से भूपेन्द्र शर्मा के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भूपेन्द्र को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल, भोपाल रेफर किया गया, जहां 23 जुलाई 2026 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़े – सागर में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिली नई गति, 35 थाना क्षेत्रों में महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संभाली जनजागरूकता की कमान

फरियादी की शिकायत पर थाना सुरखी में अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घायल की मौत के बाद प्रकरण में हत्या संबंधी धाराएं भी जोड़ी गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने 24 जुलाई 2026 को आरोपी भूरे उर्फ कृष्णकुमार उर्फ कृष्ण स्वरूप शर्मा (32 वर्ष), निवासी ग्राम खुरई थांवरी, थाना सुरखी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर जब्त किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ थाना सुरखी में मारपीट सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज हो चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी बिलहरा उपनिरीक्षक रामअवतार धाकड़, प्रधान आरक्षक महेन्द्र प्रभाकर, नौवत कुमार, सौरभ रैकवार (सायबर सेल), आरक्षक कर्मवीर, कामता, चालक विकास मिश्रा सहित थाना सुरखी के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सागर पुलिस ने कहा है कि जिले में गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

ये भी पढ़े –  धान रोपाई के दौरान पलटा ट्रैक्टर: नीचे दबा चालक, ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

 

  • sagar-surkhi-police-arrest-murder-accused-within-48-hours-bamhori-warehouse-bhupendra-sharma-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना