सागर में उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा: किसानों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश, स्लॉट बुकिंग 9 मई तक बढ़ी

सागर (मप्र) में गेहूं, चना और मसूर उपार्जन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है। किसी भी किसान को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में सागर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ विवेक के. वी., अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपार्जन केंद्रों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित केंद्रों की भी लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – सागर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को बचाने उतरे तीन युवक डूबे; 6 घंटे रेस्क्यू के बाद एक शव मिला

स्लॉट बुकिंग की अवधि बढ़ाई गई

मध्यम एवं बड़े किसानों के लिए गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग की सुविधा अब 30 अप्रैल के बजाय 9 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है। सागर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभागों में 25 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग शुरू की गई है। किसानों की सुविधा के लिए प्रत्येक शनिवार को भी खरीदी और स्लॉट बुकिंग का कार्य जारी रहेगा।

केंद्रों की क्षमता बढ़ी

उपार्जन केंद्रों पर प्रतिदिन स्लॉट क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल कर दी गई है। वहीं तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है, जिससे अधिक किसानों की उपज खरीदी जा सकें।

ये भी पढ़े – सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जंगलों में चला सघन ऑपरेशन

किसानों के लिए सुविधाएं

किसानों को किसी भी जिले के उपार्जन केंद्र पर गेहूं बेचने की सुविधा दी गई है। केंद्रों पर पीने का पानी, छायादार स्थान, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, कंप्यूटर, इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, हम्माल, सिलाई मशीन और बारदानों की व्यवस्था की गई है।

समर्थन मूल्य और बोनस

प्रदेश में किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा 40 रुपये बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

सागर जिले की स्थिति

सागर जिले में अब तक 10,102 किसानों से 37,364 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। इनमें से 26,562 मीट्रिक टन का परिवहन किया जा चुका है तथा 2 करोड़ 45 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है।मुख्यमंत्री ने 25 मई गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े – सागर में धार्मिक आयोजन में दिखी भारी श्रद्धालु भागीदारी, विधायक ने की सराहना

  • sagar-madhya-pradesh-india/cm-mohan-yadav-reviews-procurement-centers-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना