सागर: एमपी में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सागर: देश और प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी और गैस सिंलेडर की कालाबाजारी को लेकर मंगलवार को मंत्री गोविंद सिंह राजपुत ने खुलकर बताते समाने रखी.मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करने और घबराहट में खरीदारी से बचने की अपील की है।

मंत्री ने बताया कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, जिससे मध्यप्रदेश को पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति लगातार मिल रही है। राज्य के सभी जिलों में सप्लाई चेन सुचारु रूप से चल रही है।सरकार ने कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अब तक 2215 स्थानों पर एलपीजी की जांच में 3029 अवैध सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 9 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं 544 पेट्रोल पंपों की जांच में 2 पंपों पर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई है।

बढ़ती मांग को देखते हुए गैस बॉटलिंग प्लांट्स को अतिरिक्त समय तक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां आवेदन के 5 दिन के भीतर पीएनजी कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े – सागर: गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; सरकार को घेरा

  • sagar-mp-petrol-diesel-supply-no-shortage-minister-govind-singh-rajput
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना