सागर: गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; सरकार को घेरा

सागर :  जिले के तहसील गढ़ाकोटा में मंगलवार को एलपीजी गैस की किल्लत और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया.  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला सागर ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौहासा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  विरोध प्रदर्शन किया.

कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर के फटका तिगड्डा पर एकत्रित हुए, जहाँ से हाथों में और सिर पर खाली सिलेंडर लेकर एक रैली निकाली गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया. कार्यकर्ता ने “सिलेंडर गायब, सरकार जवाब दो” के नारों लगाए. कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार महेश दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में हो रही गैस की कालाबाजारी और सप्लाई में आ रही दिक्कतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. वहीं प्रदेश प्रवक्ता ज्योति पटेल ने प्रदर्शन के दौरान सरकार को आड़े हाथों लिया.

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बहाना बनाकर केंद्र सरकार अपनी विफलता छुपा रही है. उन्होने आगे कहा की “एक तरफ एलपीजी के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सब्सिडी को लगभग खत्म कर दिया गया है. आज आम जनता को नंबर लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जबकि कालाबाजारी करने वालों के पास स्टॉक मौजूद है. प्रशासन इस पर मौन क्यों है?”आपको बता कि इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जानकी प्रसाद कुर्मी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद कोरी, संजय पटेरिया, शेख मजीद खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़े- सागर: जिला कलेक्ट्रेट में महिला का आत्मघाती प्रयास; बेटे से मिलने में असफलता पर पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश

  • sagar-congress-protests-gas-shortage-government-response
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाया राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश

    सागर: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में ‘हर…

    आगे पढ़ें
    दिव्यांग शिक्षिका को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बर्खास्तगी आदेश पर रोक के बाद सेवा में पुनः बहाली का रास्ता साफ

    गौरझामर (सागर): सागर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा