सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वियतनाम टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर ठग उत्तराखंड से गिरफ्तार

सागर: मोतीनगर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी मामले का खुलासा करते हुए उत्तराखंड से शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वियतनाम टूर पैकेज दिलाने के नाम पर सागर के एक कपड़ा व्यवसायी से ₹9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राकेश विष्ट ने “लवफार माउट” नामक फर्जी आईडी के माध्यम से खुद को ट्रैवल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित को झांसे में लिया।

सुभाषनगर वार्ड निवासी कपड़ा व्यवसायी अजय माखीजा (32) ने सितंबर 2025 में अपने दोस्तों के साथ वियतनाम यात्रा की योजना बनाई थी, जिसके दौरान उनका संपर्क आरोपी से हुआ। आरोपी ने आकर्षक टूर पैकेज और सुविधाओं का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में कुल ₹9,06,800 अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद न तो कोई टिकट दी गई और न ही कोई सेवा उपलब्ध कराई गई, बल्कि आरोपी ने मोबाइल बंद कर संपर्क तोड़ दिया।

ये भी पढ़े – सागर BMC में मेडिकल इतिहास रचा: इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी से बिना ऑपरेशन गंभीर लिवर मरीज की जान बचाई

ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाना मोतीनगर में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य, बैंक ट्रांजैक्शन और साइबर इनपुट के आधार पर जांच शुरू की। सागर पुलिस टीम ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र स्थित ग्राम पालोली में दबिश देकर आरोपी राकेश विष्ट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत सहित सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन टूर पैकेज लेते समय एजेंसी की सत्यता की जांच अवश्य करें, किसी भी अनजान व्यक्ति या आईडी पर पैसे न भेजें और साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

ये भी पढ़े – सागर में भीषण सड़क हादसा: अतिथि शिक्षक ओमकार विश्वकर्मा की मौत, शादी से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

  • sagar-police-cyber-fraud-vietnam-tour-package-arrest-uttarakhand-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना