सागर में भीषण सड़क हादसा: अतिथि शिक्षक ओमकार विश्वकर्मा की मौत, शादी से लौटते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

सागर: जिले के जरुआखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें अतिथि शिक्षक ओमकार विश्वकर्मा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय ओमकार विश्वकर्मा जामुनढाना शासकीय स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वे अपने मित्र की शादी में शामिल होने के लिए नरयावली गए थे और बुधवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जरुआखेड़ा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े – सागर में 108 एम्बुलेंस ईएमटी ने की आत्महत्या: पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर की मौत से क्षेत्र में शोक

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में गहरा शोक है।

जरुआखेड़ा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़े – सागर के नए एसपी अनुराग सुजानिया एक्शन मोड में: पदभार संभालते ही जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था पर सख्ती के संकेत

  • sagar-road-accident-guest-teacher-omkar-vishwakarma-death
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना