सागर में सनसनी: शाहगढ़ में पति-पत्नी ने घर में लगाई फांसी, कारणों की जांच शुरू

सागर (मप्र)। जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-10 में सोमवार को पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान उत्तम अहिरवार (45) और उनकी पत्नी हरिबाई अहिरवार (42) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंपत्ति बीड़ी बनाने का काम कर जीवनयापन करते थे। उनका इकलौता बेटा सागर शहर में रहता है, जबकि दोनों घर में अकेले रहते थे। सोमवार सुबह उनके भतीजे ने घर पहुंचकर दोनों को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़े – सागर: टीएल बैठक से गायब 3 अधिकारियों पर कलेक्टर प्रतिभा पाल सख्त, जारी किए कारण बताओ नोटिस

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात तक दोनों सामान्य थे और मोहल्ले के लोगों के साथ घर के बाहर बैठे बातचीत कर रहे थे। किसी प्रकार की परेशानी या तनाव के संकेत नहीं मिले थे। ऐसे में सोमवार सुबह हुई घटना से परिजन और पड़ोसी स्तब्ध हैं।सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। सागर में रह रहे बेटे को सूचना देने के बाद उसके पहुंचने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़े – सागर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान: हजारों गौ भक्तों ने निकाली रैली, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

  • sagar-shahgarh-husband-wife-found-hanging-suicide-case-police-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना