फर्जी एनकाउंटर और महिलाओं पर अपराध बढ़ने का आरोप, सपा सुप्रीमों अखिलेश बोले- प्रदेश में डर का माहौल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, कथित फर्जी एनकाउंटर, महंगाई, बिजली संकट और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर एक गंभीर मुद्दा बन चुका है और इनमें समाज के कमजोर वर्गों, खासकर PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समुदाय के लोगों को अधिक निशाना बनाया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि एनकाउंटर के जरिए समाज में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है, जबकि लोकतंत्र में “माइट इज़ राइट” नहीं बल्कि कानून का राज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के दावों के अनुसार एनकाउंटर से अपराध कम हो रहे हैं, तो फिर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी क्यों हो रही है।

उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने हाथरस और गाजीपुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित परिवारों से मिलने गए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और जनता महंगाई तथा बिजली संकट से भी परेशान है। उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने और निष्पक्ष जांच की मांग की।

ये भी पढ़े – यूपी के स्किल मिशन को मिलेगी रफ्तार, टाटा टेक्नोलॉजीज और डेलॉयट के साथ बड़ा करार

 
  • sapa-akhilesh-yadav-up-law-order-encounter-statement
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना