डॉक्टर नहीं मिलने का आरोप: मरीज की मौत के बाद सटई बस स्टैंड पर चक्काजाम

छतरपुर/ अमित अवस्थी: सटई क्षेत्र में सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाए गए 35 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सटई में डॉक्टर के मौजूद नहीं होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सटई बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया।

जिला अस्पताल छतरपुर रेफर

जानकारी के अनुसार, बहारगंज निवासी 35 वर्षीय मथू पाल पिता धरमदास पाल को गुरुवार सुबह सीने में दर्द होने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सटई लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इसके बाद मरीज को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग

मरीज की मौत की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सटई बस स्टैंड पर सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग

यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनीता बिदुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। मामले को लेकर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और अस्पताल में नियमित रूप से डॉक्टरों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • satai-health-center-doctor-absent-patient-death-road-blockade
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना