सतना: रामनगर में नकली उर्वरक पैकिंग मामले में कार्रवाई, विक्रेता पर FIR दर्ज

सतना/मैहर, 17 मई 2026। मैहर जिले के रामनगर में नकली उर्वरक पैकिंग की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उर्वरक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को रामनगर स्थित मेसर्स केशरवानी ट्रेडर्स, सतना रोड पर जांच की गई। जांच टीम में उर्वरक निरीक्षक अमित पाण्डेय और प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संजय सिंह शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के संचालक प्रिन्स गुप्ता मौके पर मौजूद नहीं मिले। जांच में दुकान के अंदर मृदा कल्प LUSH पोटाश डेराइव्स के 8 भरे बैग बिना सिलाई के पाए गए। साथ ही लगभग 20 बैग उर्वरक का खुला ढेर भी मिला। इसके अलावा भारत डीएपी (HURL) के 8 खाली बैग और भारत एनपीके 20:20:0:13 (PPL) के 12 खाली बैग भी बरामद किए गए।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि केशरवानी ट्रेडर्स का उर्वरक लाइसेंस समाप्त हो चुका था, जो उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लंघन है। मामले में प्रिन्स गुप्ता के खिलाफ थाना रामनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल ई-विकास पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराकर ही उर्वरक खरीदें और बिना पंजीकरण उर्वरक लेने से बचें। साथ ही सभी उर्वरक विक्रेताओं को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट – देवेश शर्मा

यह भी पढ़े: मैहर सिविल अस्पताल में स्थाई सिविल सर्जन और CMHO नियुक्ति की मांग तेज

  • Satna Action taken in Ramnagar in fake fertilizer packing case FIR registered against seller
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया