
सतना: सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार कला ग्राम में मूकबधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आनंद उर्फ अभय नंद द्विवेदी को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आनंद उर्फ अभय नंद द्विवेदी पिता बुद्ध सेन द्विवेदी उम्र 23 वर्ष निवासी मगरबार थाना कोटर का रहने वाला है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई को सभापुर थाना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक अशोक गर्ग, आरक्षक अमोद शर्मा एवं सैनिक अंकित शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े – सतना में तेज आंधी-तूफान का असर, बाजारों में धूल का गुबार, बिजली आपूर्ति ठप
- satna-mute-deaf-gangrape-case-second-accused-arrested-sabhapur








