सतना: सभापुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

सतना: सभापुर थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 29 अप्रैल को एक मूकबधिर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, जिसके बाद थाना सभापुर में प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

02 मई को पुलिस ने फरार आरोपी अमन गुप्ता उर्फ रवि (23 वर्ष), निवासी ग्राम बिहरा, थाना कोटर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस मामले में एक अन्य आरोपी विकास उर्फ गोलू गुप्ता अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है और उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि फरार आरोपी को शरण देने वालों की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े – सागर में भाजपा की जीत पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जश्न, कार्यकर्ताओं संग मनाया उत्सव

  • satna-sabhapur-rape-case-absconding-accused-arrested-police-action-search-ongoing-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना