सीहोर के राजवीर दरबार का वुडबॉल वर्ल्ड कप टीम में चयन: मलेशिया में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

सीहोर/ नफीस ख़ान: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर तहसील निवासी कुँवर राजवीर सिंह दरबार का 10वें वुडबॉल वर्ल्ड कप और 2026 मलेशिया ओपन इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। राजवीर 24 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक मलेशिया के पेरलिस में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय

भारत सरकार के खेल मंत्रालय के नेतृत्व में वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा देशभर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस चयन में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर निवासी राजवीर सिंह दरबार का नाम शामिल होना जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

भारतीय वुडबॉल टीम में जगह

राजवीर ने खेलो इंडिया, नेशनल गेम्स सहित गोवा और जम्मू-कश्मीर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इन प्रतियोगिताओं में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय वुडबॉल टीम में जगह दी गई है। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, पक्ष-विपक्ष में तेज हुई सियासी बयानबाज़ी

राजवीर सिंह दरबार, पिता चंद्रपाल सिंह दरबार, ठिकाना झालकी, इछावर के रहने वाले हैं। उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बनाने में मध्य प्रदेश वुडबॉल एवं अन्य खेलों के कोच राजेंद्र पाल और शारदा विहार स्कूल, भोपाल की कोच पूनम रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से राजवीर ने लगातार अपने खेल में सुधार किया और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।

खेल जगत में खुशी का माहौल

प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के कोच प्रवीण माडवकर के नेतृत्व में टीम मलेशिया के लिए रवाना हो चुकी है। वर्ल्ड कप में राजवीर के चयन से उनके परिवार, मित्रों और खेल जगत में खुशी का माहौल है।

जीत की शुभकामना

राजवीर के चयन पर एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल के डायरेक्टर और प्रोफेसरों, शारदा विहार भोपाल के आचार्यों एवं प्रबंधक सहित परिवारजनों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी। परिजनों और मित्रों ने कुलदेवी के दर्शन कर राजवीर का तिलक लगाकर उन्हें जीत की शुभकामनाओं के साथ मलेशिया के लिए रवाना किया।

मध्य प्रदेश का नाम रोशन

यह भी पढ़े: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, उज्जैन में की शयन आरती

राजवीर के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से इछावर और सीहोर जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। सभी ने उम्मीद जताई है कि राजवीर वुडबॉल वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

  • Sehore Player Rajveer Darbar Selected For India Woodball World Cup Team
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना