सिवनी मालवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 8 वर्षीय बालिका खुशबू उर्फ लड्डू सकुशल बरामद

सिवनी मालवा:  थाना सिवनी मालवा क्षेत्र में उस समय राहत की खबर सामने आई जब मानसिक रूप से अस्वस्थ एक 8 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने त्वरित सर्च ऑपरेशन चलाकर सकुशल बरामद कर लिया।

29 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि नंदरबाड़ा बायपास क्षेत्र से बालिका खुशबू उर्फ लड्डू, पिता शमीर खान, उम्र लगभग 8 वर्ष, सुबह करीब 9 बजे घर से लापता हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़े – सिवनी/मालवा: मंदिर ट्रस्ट घोटाले पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, चार सदस्यीय जांच टीम बनी

पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक नागेश वर्मा, आरक्षक कपिल जाट, अर्जुन गुर्जर और रविंद्र के साथ मिलकर क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया। इसके साथ ही बालिका की जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की गई ताकि आमजन से सहयोग मिल सके। मुख्य मार्ग, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार जांच की गई।

करीब दोपहर 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बालिका बस स्टैंड क्षेत्र में देखी गई है। इसके बाद पुलिस टीम ने परिजनों के साथ मिलकर तत्काल तलाश तेज की और कुछ ही समय में बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से बालिका की लोकेशन जल्दी मिल सकी और उसे सुरक्षित बरामद किया गया।

ये भी पढ़े – रीवा कलेक्ट्रेट में नवागत कलेक्टर की सख्ती, देर से पहुंचे कर्मचारियों को गेट पर लगाई फटकार

  • seoni-malwa-police-rescues-missing-8-year-old-girl-khushboo-ladoo-search-operation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना