शामली में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कांधला कस्बे के दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मियों और दो युवकों के बीच हुई कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार मामला कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप का है। बताया जा रहा है कि यहां दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मी दोनों युवकों को जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और युवकों के बीच कहासुनी हुई और कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई।

घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। हालांकि वीडियो में कोई भी व्यक्ति बीच-बचाव करता नजर नहीं आ रहा है। वहीं मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद कांधला पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस के व्यवहार और कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े – 

  • shamli-police-working-style-questioned-after-viral-video
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना