शामली में महंगाई, पेपर लीक और यूरिया किल्लत के खिलाफ सपाइयों का ‘हल्ला बोल’, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महंगाई, पेपर लीक, बेरोजगारी और किसानों को हो रही यूरिया की किल्लत के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, जबकि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को समय पर खाद और यूरिया नहीं मिल रही, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

इस दौरान सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण छात्र, युवा, किसान और आम नागरिक सभी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। छात्र वर्षों तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले या बाद में पेपर लीक की घटनाएं सामने आने से उनका मनोबल टूट जाता है। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर भी सरकार को घेरा और कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी भी हो रही है, लेकिन सरकार इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही।

किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में यूरिया की कमी के कारण किसान परेशान हैं। आरोप लगाया गया कि कई स्थानों पर किसानों को यूरिया के साथ अन्य उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीएपी और अन्य उर्वरकों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे खेती की लागत बढ़ गई है। सपा नेताओं ने बेरोजगारी और आउटसोर्सिंग व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि लंबे समय तक सरकारी भर्तियां नहीं निकाली गईं और अब जो भर्तियां हो रही हैं, उनमें भी देरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थायी नौकरियों की जगह आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे युवाओं का आर्थिक शोषण हो रहा है।

प्रदर्शन के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक तथा किसानों को समय पर यूरिया और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आने वाले समय में व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगी।

ये भी पढ़े – शामली में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

  • shamli-sp-protest-against-inflation-paper-leak-and-urea-shortage
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना