वरमाला के बाद बदला ससुराल का रवैया, महिला ने पति-सास समेत चार पर मारपीट और जेवर छीनने का लगाया आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति, सास, ननद और बहनोई पर मारपीट, प्रताड़ना और जेवर छीनकर बच्चियों सहित घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक उसने शपथपत्र के बाद हिंदू रीति-रिवाज से पति के साथ विवाह किया था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने कथित रूप से रुपयों की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर 17 सितंबर को उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने का आरोप है। महिला ने बुधवार को महिला थाना शिवपुरी पहुंचकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।

 

शपथपत्र के बाद साथ रहने का दावा

 

मूल रूप से झांसी के मऊरानीपुर की रहने वाली रजनी, पति स्वर्गीय भगवानदास अहिरवार, वर्तमान में दिनारा के हरिजन मोहल्ले में रह रही हैं। महिला के अनुसार दिनारा निवासी संजय कुमार गौतम ने उन्हें बताया था कि उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। इसके बाद दोनों की सहमति से एक शपथपत्र तैयार कराया गया और 14 फरवरी 2026 से रजनी और उसकी दो बच्चियों को पत्नी के रूप में जीवनभर साथ रखने का वादा किया गया।

 

रजनी का कहना है कि इसके बाद 29 जुलाई 2026 को संजय कुमार गौतम उसे भगवान को साक्षी मानकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वरमाला पहनाकर अपने घर ले गया। इस दौरान हरीगोपाल और सदाराम अहिरवार को गवाह बताया गया है।

 

कुछ समय बाद शुरू हुई कथित प्रताड़ना

 

महिला के आरोप के मुताबिक शुरुआत में कुछ दिन तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति संजय कुमार गौतम, सास रामवती गौतम, ननद संगीता गौतम और बहनोई अजबसिंह ने कथित रूप से उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी।

 

रजनी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर विवाद बढ़ता गया।

 

17 सितंबर को मारपीट और जेवर छीनने का आरोप

 

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 17 सितंबर 2026 को चारों आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पहने हुए जेवर भी कथित रूप से उतार लिए गए और उसे उसकी दो बच्चियों सहित घर से बाहर निकाल दिया गया।

 

महिला का दावा है कि उसे केवल पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर निकलना पड़ा।

 

दिनारा थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप

 

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने दिनारा थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि वहां एफआईआर दर्ज करने के बजाय सादा कागज पर आवेदन लेकर उसे छोड़ दिया गया और अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

 

इसके बाद रजनी ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे महिला थाना शिवपुरी पहुंचकर आवेदन दिया। उसने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

शादी के फोटो और शपथपत्र लगाए साक्ष्य

 

महिला ने अपने आवेदन के साथ शादी के फोटो, शपथपत्र और दिनारा थाने में दिए गए आवेदन की कॉपी भी संलग्न की है। उसने पुलिस से अपने और अपनी दोनों बच्चियों की जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

 

फिलहाल महिला की ओर से लगाए गए आरोपों पर पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • shivpuri-dinara-woman-alleges-harassment-assault-and-jewellery-snatching-by-in-laws
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना