
शिवपुरी।दीपक अग्रवाल| शिवपुरी जिले के ग्राम छोटी हातोद में पिछले करीब एक महीने से ग्रामीणों में दहशत का कारण बनी तेंदुआ मादा और उसके शावक को वन विभाग की टीम ने देर रात सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर पिंजरे में सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों की शिकायत पर शुरू हुई कार्रवाई
ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ पिछले एक महीने से गांव के आसपास लगातार देखा जा रहा था, जिससे लोगों में भय का माहौल था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग ने मौके का निरीक्षण कर रेस्क्यू की योजना बनाई।
बकरी के बच्चे की मदद से लगाया पिंजरा
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया। पिंजरे में चारे के रूप में बकरी का बच्चा रखा गया, जिसके बाद देर रात तेंदुआ मादा और उसका शावक पिंजरे में कैद हो गए। रेस्क्यू के बाद दोनों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं उनके पास जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें।
यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में चार आदतन अपराधी जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर का आदेश
- shivpuri-female-leopard-and-cub-rescued-from-chhoti-hatod-village










